{"_id":"6660bc0019c638bb2107d124","slug":"chana-pulao-on-monday-dahi-parantha-on-saturday-rewari-news-c-198-1-rew1001-205212-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोमवार को चना पुलाव, शनिवार को मिलेगा दही-परांठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोमवार को चना पुलाव, शनिवार को मिलेगा दही-परांठा
Thu, 06 Jun 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील को लेकर नई रेसिपी जारी की है। इस बार गर्मी के मद्देनजर भोजन दही-परांठा को भी शामिल किया गया है। वहीं, सफेद चना, मीठी मूंगफली और नमकीन दलिया भी विद्यार्थियों को आहार में दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने डीईईओ (जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी) को पत्र जारी किया है।
विभाग ने नई रेसिपी में वार के हिसाब से भोजन तय किया है, जिसमें प्राथमिक व मिडिल कक्षाओं को अलग-अलग मात्रा में प्रोटीनयुक्त भोजन दिया जाएगा। प्राथमिक व मिडिल कक्षाओं के लिए सप्ताह के पहले सोमवार को सब्जी पुलाव तथा काला चना, मंगलवार को रोटी और घीया चना दाल, बुधवार को राजमा चावल, वीरवार को कड़ी पकौड़ी व चावल, शुक्रवार को गुड़ रोटी व दही तथा शनिवार को पौष्टिक मिलेट परांठा व दही शामिल किया है।
रविवार को बच्चों का अवकाश रहेगा, इसके बाद दूसरे सप्ताह में सोमवार को पौष्टिक सोया खिचड़ी, मंगलवार को मीठा दलिया, बुधवार को चावल व सफेद चना, गुरुवार को पौष्टिक चना दाल खिचड़ी, शुक्रवार को पौष्टिक मिस्सी पराठा शामिल है तथा दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे सप्ताह में सोमवार को दाल चावल, मंगलवार को रोटी एवं मूंग मसूर दाल, बुधवार को मिस्सी रोटी एंव मौसम सब्जी, गुरुवार को मीठी मूंगफली चावल, शुक्रवार को पौष्टिक नमकीन दलिया व शनिवार को गेहूं रागी का पूड़ा आहार में दिया जाएगा। वहीं चौथे सप्ताह का आहार पहले सप्ताह के समान ही रहेगा। जिले मे 638 मिड-डे मील संचालित होते हैं।
विभाग ने स्कूलों को चार्ट बनाकर दिया
मिड-डे मील में कौन से आहार में कितनी मात्रा में प्रोटीन, कैलोरी, कैल्शियम व आयरन की मात्रा होगी, यह भी विभाग ने स्कूलों को चार्ट बनाकर दिया है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के दही में 1.55 ग्राम प्रोटीन, 30 कैलोरी, 74.5 एमएम कैल्शियम व 0.1 एमएम आयरन की मात्रा होगी तो वहीं मिडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों के गुड़-रोटी के साथ दही में 2.325 ग्राम प्रोटीन, 45 ऊर्जा, 111.75 एमएम कैल्शियम तथा 0.15 एमएम आयरन होना चाहिए, हालांकि परांठे के साथ दही में पोषक तत्वों की मात्रा सभी कक्षाओं में बराबर रहेगी।
विद्यार्थियों की पोर्टल पर दर्ज करनी होगी उपस्थिति
जिले के राजकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी। विद्यार्थियों की उपस्थिति को शैक्षणिक निगरानी प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया को सौंपी गई है। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यालय की ओर से की जाएगी।
मिड-डे मील में बदलाव किया गया है, इसके लिए निदेशालय ने पत्र जारी किया है। जुलाई से विद्यार्थियों को इसी रेसिपी के हिसाब से भोजन दिया जाएगा। अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं।
अली अहमद, इंचार्ज, मिड-डे मील रेवाड़ी।