फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car collided with a worker riding a bicycle, death

Rewari News: साइकिल सवार श्रमिक को कार ने टक्कर मारी, मौत

Sat, 17 Jun 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a worker riding a bicycle, death
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार को असाही फ्लाईओवर के समीप साइकिल पर जा रहे एक श्रमिक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिहार के जिला औरंगाबाद के गांव पिपरा मोड़ गुलजार निवासी बिजेश कुमार ने बताया कि वह बावल औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करते हैं। साथ ही गांव जलियावास में किराये के कमरे में रहते हैं। उनके साथ उनके बुआ का बेटा बिहार के जिला अलख के गांव मधुश्रंवां मठिया निवासी सुबेदार कुमार भी रहता था। उसके साथ ही कंपनी में कार्य करता था। सुबह करीब साढ़े सात बजे फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद वह दोनों अपनी साइकिल से कमरे पर जा रहे थे। असाही फ्लाईओवर के समीप हाईवे की सर्विस लेन से जाते समय बनीपुर चौक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से सुबेदार की साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। चालक उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। सूचना बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बिजेश ने घायल सुबेदार को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से रेवाड़ी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर में चिकित्सकों ने सुबेदार को मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बिजेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed