{"_id":"63771ab5c70e317bbc326ca6","slug":"candidate-commit-suicide-relatives-sought-justice-by-keeping-dead-body-on-road-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पंच चुनाव हारे प्रत्याशी की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने 19 घंटे बाद खोला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: पंच चुनाव हारे प्रत्याशी की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने 19 घंटे बाद खोला जाम
Fri, 18 Nov 2022 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:59 PM IST
सार
शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर दोपहर करीब 19 घंटे बाद ग्रामीण शव पुलिस को सौंपने पर सहमत हुए। कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
शव रखकर रोड जाम करते परिजन व ग्रामीण(
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव बव्वा में विजेता पंच समर्थकों की जान से मारने की धमकियों व मारपीट से आहत हारे हुए पंच प्रत्याशी ने गुरुवार दोपहर बाद घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भड़के परिजनों ने शाम साढ़े पांच बजे सड़क पर शव रखकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर दोपहर करीब 19 घंटे बाद ग्रामीण शव पुलिस को सौंपने पर सहमत हुए। कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को गांव बव्वा में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर एक से पंच पद अशोक कुमार (38) प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। उस समय कुछ ग्रामीणों ने उन पर नामांकन उठाने का भी दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया था। हालांकि बाद में वह चुनाव में हार गए थे, लेकिन हारने के बाद से ही उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि दो दिन पूर्व भी गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। वीरवार को दोपहर बाद वह अपने घर में अकेला था। इसी दौरान उसने घर के कमरे में ही फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब उसके परिजन घर पहुंचें तो उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कोसली-बहू रोड पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद गांव के ही कपिल व मनोज सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
रोड जाम की सूचना के बाद कोसली डीएसपी व कोसली थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर ही अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों की रोड जाम करने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे वाहन चालक जाम में फंसे रहे। अधिकारियों के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीण देर रात तक शव के साथ रोड पर ही डटे रहे।
परिजनों की शिकायत पर गांव निवासी कपिल व मनोज सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। -जितेंद्र, प्रभारी, नाहड़ पुलिस चौकी