फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Call for early implementation of an effective employment policy to ensure 'work for every hand'

Rewari News: 'हर हाथ को काम' के लिए प्रभावी रोजगार नीति जल्द लागू करने की अपील

Tue, 07 Jul 2026 04:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Call for early implementation of an effective employment policy to ensure 'work for every hand'
 बैठक के दौरान उप​स्थित पदा​धिकारी एवं युवा। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोक सेवा मंच की ओर से चलाए जा रहे मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित बैठक में शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने समस्याएं संगठन के सामने रखीं। बैठक में युवाओं ने सरकार से राष्ट्रीय रोजगार नीति जल्द घोषित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं व भर्तियों के लिए वार्षिक जॉब कैलेंडर जारी करने की मांग की।
दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के समीप आयोजित बैठक में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक प्रधान, लोक सेवा मंच कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और नंदलाल यादव मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं ने कहा कि सरकार खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी करती है लेकिन रोजगार नीति और भर्ती कैलेंडर को लेकर अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं ने कहा कि सरकारी भर्तियों में विज्ञापन जारी होने से लेकर परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति तक की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है। इससे युवाओं को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि एसएससी की तर्ज पर केंद्र और हरियाणा की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवाओं ने प्रवेश परीक्षाओं, इंटरव्यू और रोजगार संबंधी परीक्षाओं में जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में छूट देने की मांग भी रखी। साथ ही विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए विशेष स्टूडेंट स्पेशल शटल बसें और टैक्सियां चलाने की जरूरत बताई गई।

अशोक प्रधान ने कहा कि सरकार को शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर हाथ को काम देने के उद्देश्य से प्रभावी रोजगार नीतियां और जॉब कैलेंडर जल्द लागू किए जाने चाहिए। युवाओं ने रोजगार मिलने तक प्रतिमाह 20 हजार रुपये का जॉब्लेस क्लेम देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा लाइब्रेरी, कोचिंग और ट्यूशन जाने वाले युवाओं को रियायती बस-ट्रेन पास की सुविधा देने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि युवाओं की समस्याओं के समाधान तक लोक सेवा मंच का जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और संबंधित मंत्रियों को पत्र भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed