फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Businessman killed, two injured in road accident

Rewari News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, दो घायल

Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Businessman killed, two injured in road accident
बावल। बाबा खाटूश्याम के दर्शन कर लौटते समय पावटा के पास सड़क हादसे में झाबुआ गांव निवासी पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य व व्यापारी सतबीर (53) की मौत हो गई। हादसा शनिवार की सुबह हुआ। हादसे में सतबीर के दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

सतबीर अपने साथियों के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह उन्हें टक्कर मारते हुए जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में सतबीर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सतबीर की मौत हो गई। उनके दो साथी भी इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर सामाजिक रूप से सक्रिय थे और पहले ब्लॉक समिति के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे तीन पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed