फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Buniyaad counseling will be held on July 3

Rewari News: तीन जुलाई को होगी बुनियाद की काउंसिलिंग

Fri, 28 Jun 2024 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Buniyaad counseling will be held on July 3
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। फाइल फोटो
रेवाड़ी। बुनियाद कार्यक्रम सत्र 2024-26 के लिए परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए निदेशालय की ओर से केंद्र आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 3 जुलाई को रेवाड़ी जीएसएसएस विद्यालय में दाखिला के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन जिले में मुख्यालय स्तर पर आयोजन होगा, जहां परीक्षा पास किए सभी विद्यार्थियों को पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को उनकी पसंद के आधार पर केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बता दें कि प्रदेशभर से मिशन बुनियाद के लिए लगभग 70 हजार बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था, इनमें से 4240 चयनित हुए थे। वहीं 1178 बच्चे प्रतीक्षा सूची में हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को ही केंद्र आवंटित होंगे। वहीं, 27 मई से बुनियाद के तहत कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अब गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों की स्कूली शिक्षा प्रभावित न हो, इसलिए उनकी पसंद और सुविधा के आधार पर उन्हें केंद्र दिया जा रहा है। बुनियाद कार्यक्रम में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद कोचिंग में नीट व आईटी परीक्षा की तैयारी : बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से जिले के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को सेंटर में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है।

ये विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई भी कर सकते हैं। दो वर्ष की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बाद सुपर-100 के अंतर्गत आईआईटी व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed