{"_id":"662419d1b928a01e480f90e6","slug":"bought-25-thousand-quintals-of-mustard-and-4000-bags-of-wheat-rewari-news-c-198-1-rew1001-203489-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 25 हजार क्विंटल सरसों व 4000 कट्टे गेहूं खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 25 हजार क्विंटल सरसों व 4000 कट्टे गेहूं खरीदी
Sun, 21 Apr 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में फड पर लगे सरसों के कट्टे। संवाद
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में शनिवार को सरसों की आवक अधिक रही। मंडी में 1350 के करीब किसान सरसों लेकर पहुंचे। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। अनाज मंडी के बाहर भी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की कतार लगी रही। वेयर हाउस काॅरपोरेशन की ओर से शनिवार को करीब 25 हजार क्विंटल सरसों खरीदी गई।
वहीं फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से 4000 कट्टे गेहूं के ख्ररीदे गए। बावल और कोसली अनाजमंडी में भी शनिवार को सरसों और गेहूं की काफी आवक रही। जिले की रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी में रविवार और सोमवार को फसल की खरीद बंद रहेगी। अनाज मंडियों में दो दिन उठान का कार्य किया जाएगा। लिफ्टिंग की गति धीमी होने के कारण अनाज मंडियों में फड़ से लेकर सड़कों तक सरसों व गेहूं की बोरियां के अंबार लग गए हैं।
वेयर हाउस काॅरपोरेशन की ओर से रेवाड़ी अनाजमंडी में अभी तक एक लाख 75 हजार क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।, करीब 3,50,000 करीब बैग बनाए गए है। इसमें अभी तक एक लाख 30 हजार 452 बैग का ही उठान हो पाया है। कोसली व बावल अनाज मंडियों में उठान की समस्या बनी हुई है। अनाज मंडी में अब तक 74 हजार क्विंटल गेहूं की 2275 रुपये एमएसपी पर सरकारी खरीद हो चुकी है। जिले की रेवाड़ी, बावल व कोसली अनाज मंडी में शनिवार को रेवाड़ी, नया गावं दौलतपुर, ढालियावास, झांझनवास, पिवरा, खातीवास, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला, बासौता, कुमरौदा, परखोत्तमपुर, मांडिया खुर्द, खेडा आलमपुर, चौकी नंबर 1, कन्हौरा व धनीरवास गांवों के किसानों की सरसों खरीदी गई।