फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   blow 50 thousand by saying fufa ram ram

फूफा राम-राम कहकर पहले बातों में उलझाया, फिर कर दिए 50 हजार साफ

Sat, 22 Aug 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
blow 50 thousand by saying fufa ram ram
शहर के सरकुलर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से नकदी निकलवा कर घर जा रहेे एक बुजुर्ग को एक शातिर बदमाश छुट्टे पैसे देने की बात कहकर बातों में उलझाकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये की नकदी साफ कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव घासेड़ा निवासी प्यारेलाल शुक्रवार को सरकुलर रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकलवाने के लिए पहुंचा था। बैंक से पचास हजार रुपये की नकदी निकलवाने के बाद जैसे ही प्यारेलाल बैंक के बाहर पहुंचा तो एक युवक ने उनसे फूफा राम-राम कहकर बात शुरू की। उसके बाद रास्ते में चलते-चलते दोनों बात करने लगे। कुछ दूर चलने के बाद दोनों जतिन ट्रैडर्स के बाहर डली कुर्सी पर बैठ गए। युवक ने प्यारेलाल से 2 हजार रुपये का नोट देकर खुल्ले पैसे मांगे तो प्यारेलाल ने 500-500 के नोट की गड्डी से उसे 2 हजार रुपये खुल्ले दे दिए। इसी दौरान आरोपी युवक ने प्यारेलाल की जेब से नोट की गड्डी साफ कर दी और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद देखा तो जेब से नकदी गायब थी। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed