{"_id":"581794934f1c1bac31435f4f","slug":"black-diwali-nhm-employ-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों ने मनाई काली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों ने मनाई काली दिवाली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अपनी मांगों को लेकर छह दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने रविवार को काली दिवाली मनाई। एनएचएम कर्मियों ने काले बिल्ले व झण्डे लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार की सड़कों से होते हुए विधायक रणधीर सिंह कापडीवास के कार्यालय पर उन्हें ज्ञापन सौंपने पहुंचे। कापड़ीवास के नहीं मिलने से कर्मचारियों को गुस्सा और भड़क गया तथा कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय के बाहर भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उनके कार्यालय में काले दीपक जलाकर काली दीपावली मनाई। कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी भी जारी है।
प्रदर्शन में सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान चंद्रभान, प्रधान बिरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, धनराज यादव, नरेश यादव बिजली बोर्ड यूनिट प्रधान, संजय सिंह प्रधान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन, सविच अभय सिंह आदि लोगों की विशेष भूमिका रही।