{"_id":"69e28b4c4e24fe52700100cb","slug":"bku-chaduni-opposes-biometric-system-and-deal-rewari-news-c-198-1-rew1001-236972-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाकियू चढूनी ने बायोमीट्रिक सिस्टम और डील का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाकियू चढूनी ने बायोमीट्रिक सिस्टम और डील का किया विरोध
विज्ञापन
बैठक में विरोध जाहिर करते भाकियू चढूनी के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। सातों की ढाणी में हुई भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक में समय सिंह प्रधान ने बताया कि बायोमीट्रिक सिस्टम किसानों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।इसके विरोध में संगठन गांव-गांव जाकर बैठकें करेगा और किसानों को जागरूक करेगा। अमेरिका के साथ की जा रही डील को लेकर भी किसानों में असंतोष है जिसे लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले महीने राज्स्तरीय टीम को बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि या तो यह डील रद्द की जाए या फिर किसान आंदोलन तेज करेंगे। किसानों ने बायोमीट्रिक व्यवस्था को भी तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई।
बैठक में राष्ट्रीय प्रधान गुरुनाम सिंह चढूनी द्वारा गेहूं की चमक के मुद्दे पर दिए गए बयान का भी जिक्र किया गया जिसमें सरकार को चेतावनी दी गई थी। किसानों ने इस विषय पर सरकार के रुख का स्वागत करते हुए धन्यवाद भी जताया। गेहूं की खरीद के दौरान उठान में हो रही देरी को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता खोल ब्लॉक प्रधान राजेंद्र कुमार राजपुरा ने की। इस अवसर पर श्याम सुंदर, ओपी लोहाणा, मनीषा यादव बोडिया कमालपुर, सविता दहिया एडवोकेट, शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी, सुजान सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।