फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bjp state chief subhash barala in rewari

भाजपाई ही निभा रहे हैं विपक्ष की भूमिका : बराला

Thu, 04 May 2017 12:20 AM IST
bureau
bureau Updated Thu, 04 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। इस कारण भाजपा के ही साथियों को विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सभी साथी विकास को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि पार्टी का कोई पदाधिकारी या विधायक असंतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

सभी अपनी बातें रखते हैं। अगर कोई भी अधिकारी अपने काम में कोताही बरतेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में रिटायर्ड अधिकारियों को दोबारा नियुक्ति दी जा रही है। यह सही है कि विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार ने पहले इस तरह के सिस्टम का विरोध किया था। कुछ फैसले समय और स्थान को लेकर लेने होते हैं, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। सरकार बेरोजगारों के लिए भी खासी चिंतित है। घोषणापत्र के अनुसार सक्षम योजना शुरू की गई है। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। अभी साइंस और मैथ के ग्रेजुएट की सूची बन रही है। इसके बाद आर्ट्स और कॉमर्स विषय को भी जोड़ा जाएगा। सरकार का प्रयास बेरोजगारों को कौशल विकास से जोड़ना है।            
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी और हरियाणा में बड़ा अंतर            
बराला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ यूपी में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यूपी और हरियाणा की कानून व्यवस्था और डेवलपमेंट में काफी अंतर है। प्रदेश सरकार ने काफी बड़े कदम उठाए हैं। इसके चलते शीघ्र बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। कांग्रेस नेताओं की तरफ से खनन के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर बराला ने कहा कि पलवल विधायक करण सिंह दलाल के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पहले भी इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, रामपाल यादव, प्रीतम चौहान, अमित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed