फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Rao Inderjit Singh meeting With party Workers

राव इंद्रजीत के कार्यक्रम में बवाल, बीच में छोड़कर जाना पड़ा, बोले-मेरी चलती तो बेटी को टिकट दिलाता

Fri, 11 Oct 2019 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Rao Inderjit Singh meeting With party Workers
राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

बावल रोड स्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव के कार्यालय में वीरवार को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को इस पर सफाई देनी पड़ी, उन्होंने कहा कि यदि मेरी चलती तो टिकट बेटी को दिलाता। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से कार्यकर्ता अनर्गल बोल रहे हैं, यह पहले से योजना बनाकर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि टिकट वितरण के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इंद्रजीत को पहले ही बता दिया गया था कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत कार्यकर्ताओं के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इसके चलते कार्यकर्ताओं का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। राव इंद्रजीत को बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा। बता दें कि रेवाड़ी सीट पर विधायक से लेकर अनेक भाजपा पदाधिकारी टिकट की लाइन में थे, लेकिन अंत में इंद्रजीत समर्थक सुनील को टिकट मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को टिकट न मिलने का दर्द भी छलका
बेटी को टिकट न मिलने का दर्द भी कार्यक्रम में छलक गया। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह को राज्यसभा, पत्नी को विधानसभा व बेटे को लोकसभा की टिकट दी गई। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी रामबिलास शर्मा के रिश्तेदार व सुषमा स्वराज की बहन को टिकट दी गई थी। उन्होंने कहा भी मैं भी टिकट मांग रहा था लेकिन परिवार का हवाला देकर टिकट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर का बेटा डॉक्टर व वकील का बेटा वकील बन सकता है तो नेता का बेटा नेता क्यों नहीं बन सकता है।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी नहीं कर सके दूर

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने पूरे प्रकरण के सवाल पर कहा कि बुधवार को राव इंद्रजीत मेरे घर आए थे। यादव ने कहा कि राव को बताया गया था कि कार्यकर्ताओं में गुस्सा है, यदि आप चाहें तो बैठक बुलाकर उनके सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं।

इसके बाद ही वीरवार को कार्यकर्ताओं के सवाल देने के लिए राव इंद्रजीत कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन राव इंद्रजीत सवालों का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। यादव ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता संस्कारवान है, उन्होंने कोई भी गलत प्रश्न नहीं पूछा। पार्टी कार्यकर्ताओं के बगैर कोई नहीं जीत सकता है।

नड्डा के आगमन से एक दिन पहले हंगामा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अभय सिंह चौक के पास स्थित एक समारोह स्थल में एक चुनावी जनसभा करने आने वाले हैं। लेकिन वीरवार को हुए बवाल के बाद रुठों को मनाने की बजाय दूरियां ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से वीरवार को हुए बवाल पर काई संज्ञान लिया जाएगा या नहीं।

बागी होकर चुनाव मैदान में है भाजपा विधायक
टिकट कटने के बाद से ही रेवाड़ी भाजपाई टिकट मिलने वाले प्रत्याशी को नहीं पचा पा रहे हैं। टिकट कटते ही भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर दिया था।

कुछ दिनों पहले ही भाजपा में शामिल हुए और लगातार विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सतीश यादव ने राव इंद्रजीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ऐसे में रेवाड़ी सीट पर टिकट वितरण के बाद से हंगामा मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed