फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike riding youths snatched mobile phone and money

Rewari News: बाइक सवार युवकों ने मोबाइल फोन और रुपये छीने

Sun, 01 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths snatched mobile phone and money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सिटी थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन और 1700 रुपये छीन लिए। शनिवार को इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी युवक भाग निकले।
खासापुरा मोहल्ला निवासी ललित शर्मा ने बताया कि वह 31 मई को पत्नी बबीता को दवाई दिलवाने के लिए सरकारी अस्पताल गए थे। वहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने का सुझाव दिया। वह जांच कराने के लिए पत्नी को लेकर गर्ल्स स्कूल के पास स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गए।
विज्ञापन

यहां तीन सौ रुपये कम पड़ने पर पत्नी का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। इसके बाद पत्नी को घर जाने के लिए ऑटो में बैठा दिया और खुद सिलिंडर लेने के लिए नया बाजार बस स्टैंड की तरफ जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जब वह नशा मुक्ति केंद्र के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइकसवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद जेब से 1700 रुपये निकाल लिए। आरोपी उसे धक्का देकर भाग गए। उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया।
सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed