फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bharatiya Kisan Union Chaduni came forward to help the Punjab flood victims

Rewari News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई भारतीय किसान यूनियन चढूनी

Mon, 01 Sep 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union Chaduni came forward to help the Punjab flood victims
अभय सिंह को जिला उपप्रधान नियुक्त करते यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक किसान भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान समय सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पंजाब में बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं, किसान और मजदूर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए संगठन हर संभव सहयोग करेगा।
विज्ञापन

प्रधान समय सिंह ने कहा कि प्रदेशस्तरीय संगठन की ओर से पंजाब में बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भेजी जाएगी और जिला भी इसमें पीछे नहीं रहेगा। सभी पदाधिकारियों ने दिल खोलकर आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया ताकि जिले से अधिक से अधिक राशि पीड़ितों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूनियन के अगले आदेश तक संगठन के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए अभय सिंह चीहड़ को जिला उपप्रधान नियुक्त किया गया जिसका निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया, मनीषा यादव, जागेराम, अभय सिंह, राजकुमार, राजेंद्र खोल, लाल सिंह मास्टर, अशोक कुमार, अशोक नंबरदार सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed