फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Beware of moisture in the weather... taking fungal infection in grip

Rewari News: मौसम में नमी से सावधान... फंगल इंफेक्शन ले रहा चपेट में

Tue, 22 Aug 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Beware of moisture in the weather... taking fungal infection in grip
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बारिश का दौर थमने से संक्रामक रोगों का असर बढ़ रहा है। एक तरफ खांसी-जुुकाम के साथ वायरल के मरीज बढ़े हैं, वहीं टीनिया चर्म रोग के भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फंगस किस्म की यह बीमारी बारिश में ज्यादा होती है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इस बीमारी से पीड़ित 80 से 100 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
बारिश रुकने के बाद मौसम में आई नमी से खांसी-जुकाम व बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हर रोज दर्ज किया जा रहा है। इस समय इन बीमारियों के नागरिक अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही बारिश के कारण एक और बीमारी ने जोर पकड़ा है, जिसे मेडिकल साइंस में टीनिया नाम दिया गया है। इस बीमारी में मरीजों के शरीर पर लाल रंग के दाद किस्म के स्पॉट हो जाते हैं। फंगस किस्म की यह बीमारी बरसात के गंदे पानी से होती है। अस्पताल में चर्म रोग के करीब 200 से 250 मरीज रोजाना आ रहे हैं, जिनमें से 80 से 100 मरीज टीनिया नामक बीमारी से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से दूसरे को लगने वाली है यह बीमारी

मेडिकल साइंस में इस बीमारी को कम्युनिकेबल अर्थात एक से दूसरे मरीज को होने वाली बीमारी बताया गया है। बीमारी से ग्रस्त रोगी को जहां अपना बचाव करना होता है, वहीं दूसरों को भी बचाना होता है। दूसरों को बचाने के लिए विशेष तौर पर उससे अपने कपड़े बचाने होते हैं। कपड़ों के टच में आने से यह रोग दूसरे तक पहुंच जाता है।
अस्पताल में दी जा रही है दवा

टीनिया के मरीजों के लिए अस्पताल में दवाइयां मौजूद है। मरीजों को काट्रिमोख्सिल की ट्यूब, खाने के लिए हाड्रोख्सिल की गोलियां व पेट के कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है। पेड़ में कीड़े होने पर भी इस बीमारी के होने की आशंका जताई गई है।

बारिश में गंदगी होने से अक्सर यह बीमारी होती है। बीमारी से बचने के लिए शरीर की सफाई रखना जरूरी है। बीमारी होने पर मरीज को अपने कपड़े अलग से गर्म पानी में धोने चाहिए और दूसरों के कपड़ों का उपयोग नहीं करा चाहिए। समय पर दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए।
- डॉ. अंजू जैन, चर्म रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed