{"_id":"66e9e2b22a6ae5e3d1017d04","slug":"be-cautious-to-avoid-fraud-in-the-name-of-trading-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-209456-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेडिंग के नाम पर ठगी से बचने के लिए बरतें सतर्कता : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेडिंग के नाम पर ठगी से बचने के लिए बरतें सतर्कता : एसपी
Wed, 18 Sep 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने ट्रेडिंग के नाम पर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील आम लोगों से की है।
एसपी ने कहा कि शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रातों रात अमीर बनने की चाहत रखने वाले लोग ठगों के झांसे में आकर ठगी के शिकार बन रहे हैं। एसपी ने कहा कि ट्रेडिंग करते समय थर्ड पार्टी एंड्रायड एप का संभलकर इस्तेमाल करें, अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। कहा कि एप का सत्यापन करने के बाद ही उसका इस्तेमाल करें। व्हाट्सएप कॉल, अनजान लिंक, टेलीग्राम चैनल, मोबाइल कॉल पर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। अब साइबर ठग ज्यादातर अकाउंट होल्डर को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेज कर शेयर ट्रेडिंग करने एवं रातों-रात मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में फंसा रहे हैं। इस लिए ऑनलाइन या फोन पर दिए गए लॉटरी या फ्री ऑफर के लालच में न पड़े। किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। केवाईसी के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।