फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Babu Balmukund was a litterateur and journalist: Satyaveer

साहित्यकार व पत्रकार थे बाबू बालमुकुंद : सत्यवीर

Sun, 15 Sep 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Babu Balmukund was a litterateur and journalist: Satyaveer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर साहित्यकार बाबू बालमुकुंद गुप्त पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें साहित्यकार सत्यवीर ने कहा कि बाबू बालमुकुंद गुप्त साहित्यकार व कुशल पत्रकार भी थे।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया रहे। विद्यार्थियों ने बाबू बालमुकुंद के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रोचक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. यादव ने गुप्त को राष्ट्रीयता का अग्रदूत बताते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता के तौर पर सत्यवीर नाहड़िया ने गुप्त के पत्रकारिता और साहित्य में योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबू बालमुकुंद साहित्यकार, पत्रकार के साथ कुशल अनुवादक व समीक्षक भी थे। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर सुनीता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं ने गुप्त और हिंदी दिवस पर अपने विचार और कविताएं प्रस्तुत कीं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चारु रानी, डॉ. प्रवीण कुमारी, डॉ. सुमित्रा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता और साहित्य संरक्षण परिषद की ओर से प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में डॉ. मीनू नारंग, मिथिलेश यादव, डॉ. चेतना मुद्गल, प्रमोद यादव, छात्रा स्नेहा, पुष्पा, प्रिया, सुकेश, एकता, करीना, गोल्डी, नेहा,प्रियंका, मोनिका, नीलम, जिया, मीनाक्षी, परीशा, ममता और पूजा शामिल रहीं। हिंदी विभाग की अध्यक्ष चंद्रकला ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed