फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Babu Balmukund Gupta Memorial Week begins at Seeha School.

Rewari News: सीहा स्कूल में बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति सप्ताह शुरू

Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Babu Balmukund Gupta Memorial Week begins at Seeha School.
बालमुकुंद गुप्त स्मृति सप्ताह के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
डहीना। साहित्यकार व पत्रकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में आयोजित हिंदी स्मृति सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को राजकीय विद्यालय सीहा में साहित्यिक प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। इसका शुभारंभ खंड खोल के कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंघल ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता और साहित्य में गुप्त जी के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान जिले के करीब दो दर्जन शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर गुप्त जी के हिंदी साहित्य, भाषा, पत्रकारिता और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को रेखांकित किया जाएगा। इसका समापन हिंदी दिवस पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर नाहड़िया ने बाबू बालमुकुंद की जन्मभूमि गुड़ियानी, उनकी पैतृक हवेली और हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता में उनके योगदान से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से साहित्य और हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बाबू बालमुकुंद गुप्त के जीवन एवं योगदान पर निबंध, काव्यपाठ, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी प्राध्यापिका सीमा, सोनू, शशि कपूर और शक्ति सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने परिषद और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी स्टाफ सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed