फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   b.sc final year's exam paper viral on social media

वट्सएप्प पर बीएससी फाइनल ईयर मैथ का पेपर वायरल

Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
bureau
bureau Updated Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीएससी फाइनल ईयर के मैथ का पेपर शनिवार को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही वट्सएप्प पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

शहर के केएलपी कॉलेज के पांच छात्रों के मोबाइल में हूबहू पेपर देख सीआईडी और शिक्षकों की आंखें चौंधिया गई। आनन-फानन में पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मॉडल टाउन थाने में मामला दर्ज कराया गया।
जानकारी मुताबिक पेपर गुड़गांव निवासी एक कॉलेज के छात्र के मोबाइल पर आया था जिसके बाद उसने यह पेपर अपने अन्य साथियों के ग्रुप में चला दिया। हालांकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन देर रात तक मामले की जांच चलती रही। उधर, कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि एक दिन पूर्व भी उनके पास कॉलेज के बच्चों के मोबाइल में पेपर होने की शिकायत आई थी, जिसके आधार पर सभी परीक्षा केंद्रों पर बच्चों की कड़ी तलाशी ली गई थी।
विज्ञापन

कॉलेज से ही पहुंची शिकायत
केएलपी कॉलेज के ही एक छात्र ने पुलिस कंट्रेाल रूम में फोन कर यह बताया था कि कॉलेज में पेपर लीक होने की सुगबुगाहट है। इसके बाद सीआईडी की टीम ने तुरंत कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर रहे परीक्षार्थियों के मोबाइल की जांच की। इनमें पांच परीक्षार्थियों के मोबाइल में वट्सएप्प पर हूबहू मैथ का पेपर मिला। सीआईडी इंस्पेक्टर सूरजभान ने कॉलेज प्राचार्य अशोक कुमार एवं मॉडल टाउन थाने को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 छात्र जुड़े थे ग्रुप से
शनिवार दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक बीएससी फाइनल की गणित की परीक्षा थी। पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले गणित का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस ग्रुप में यह पेपर लीक हुआ उसमें 48 छात्र जुड़े हैं।
 
सीआईडी से पेपर लीक होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेंटर में जाने वाले बच्चों के मोबाइलों की तलाशी ली गई। तलाशी में पांच बच्चों के मोबाइल में वट्सएप्प पर बीएसएसी फाइनल के गणित का पेपर मिला है। यह पेपर परीक्षा में दिए गए प्रश्नपत्र से मेल खाता है। जो गुड़गांव निवासी एक छात्र के माध्यम से अन्य छात्रों के पास गया है। परीक्षा पूरी कराई गई है। यूनिवर्सिटी को भी इससे अवगत करा दिया गया है। पेपर के निरस्त होने का निर्णय पुलिस और यूनिवर्सिटी की इन्क्वायरी के बाद भी हो पाएगा।

-अशोक कुमार, प्राचार्य, केएलपी कॉलेज
    
केएलपी कॉलेज में सोशल मीडिया ग्रुप पर बीएसएसी फाइनल के गणित के पेपर के लीक होने की सूचना मिली थी। कॉलेज प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
नरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed