{"_id":"692df3e437535cdd6c0be707","slug":"awareness-rally-held-in-the-city-on-aids-day-expressing-sympathy-by-lighting-candles-rewari-news-c-196-1-nnl1003-132959-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एड्स दिवस पर शहर में निकाली जागरूकता रैली, कैंडल जलाकर जताई सहानुभुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एड्स दिवस पर शहर में निकाली जागरूकता रैली, कैंडल जलाकर जताई सहानुभुति
विज्ञापन
फोटो नंबर-10एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शपथ लेते विद्यार्थी व अतिथि। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय और राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी व जिला कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर जिले के सभी महाविद्यालयों के रेड रिबन क्लबों और उनकी टीम ने जिला स्तरीय जागरूकता गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों और पीयर एजुकेटर को रेड रिबन लगाया गया। इसके अलावा विश्व एड्स जागरूकता रैली निकाली गई जिसे जिला दुर्गा शक्ति पुलिस की इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा और सरकारी अस्पताल से डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार यादव, डॉ. सरजीत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया। मंच संचालन शिक्षण महाविद्यालय की इंचार्ज कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. नीलम शर्मा ने किया। इसके अलावा विश्व के सभी एड्स रोगियों के प्रति सहानुभूति, समर्पण और समाज में भेदभाव न हो इसके लिए कैंडल जलाकर मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कविता पाठ का आयोजन करवाया गया। सभी प्रतिभागियों में डॉ. नीलम, डॉ. सुनीता, डॉ. राधिका, डॉ. राजेश सैनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।