फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awards will be given on International Women's Day, apply by December 26

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार, 26 दिसंबर तक करें आवेदन

Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Awards will be given on International Women's Day, apply by December 26
रेवाड़ी। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है।
विज्ञापन

इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू व नर्स शामिल हैं। दूसरी श्रेणी में खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार और आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं।

इन श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग की महिला अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed