फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Avalon Rangoli Society protests against builder, halts tower construction

Rewari News: एवलोन रंगोली सोसाइटी में बिल्डर का विरोध, टॉवर निर्माण रुकवाया

Sun, 11 Jan 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Avalon Rangoli Society protests against builder, halts tower construction
भिवाड़ी। कर्मपुर में स्थित एवलोन रंगोली सोसाइटी में रहने वाले 300 परिवारों ने वादा पूरा नहीं करने पर बिल्डर का विरोध किया। आरोप लगाया कि बिल्डर ने सोसायटी में एसटीपी , फायर फाइटिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकल कार्य, लिफ्ट और एक्जिट रोड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन ये सभी काम आज तक अधूरे पड़े हैं। लोगों ने नए टऍवर का निर्माण भी रुकवा दिया।
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और टॉवर का निर्माण कार्य को पूरी तरह रोक दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सोसाइटी प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि जब तक बिल्डर के साथ बातचीत कर समाधान नहीं निकल जाता, तब तक नए टावर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सोनू लंबा (अध्यक्ष), रामगोपाल ओझा, विजयपाल, अनिल कुमार यादव, राजकुमार मानकर, हर्ष मित्तल सहित कई अन्य निवासी इस आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष सोनू लांबा ने बताया कि जिन फ्लैटों को लेकर विवाद की स्थिति बनी, वे इसी सोसाइटी से जुड़े हुए हैं। संबंधित टावर का निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि उसकी साफ-सफाई और रंग-पुताई का काम अभी शेष है, जिसे शुरू किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed