फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ataque principal

प्राचार्य पर हमला, अनुशासनहीनता में निकाले गए छात्रों पर शक

Wed, 07 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ataque principal
प्रिंसिपल, अशोक सिकरीवाल। - फोटो : Rewari
सदर थाना क्षेत्र के गांव बीकानेर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य पर मंगलवार सुबह बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीछे से स्कूल आ रहे छात्रों को देखकर हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल प्राचार्य को अस्पताल पहुंचाया। प्राचार्य ने शक जताया है कि बीस दिन पहले अनुशासनहीनता के आरोप में स्कूल से निकाले गए दो छात्रों ने उन पर हमला किया है। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है, अभी हमलावरों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गांव बीकानेर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार सीकरीवाल मंगलवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने प्राचार्य की स्कूटी को रुकवा लिया और लाठी डंडो से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी दौरान स्कूल आ रहे अन्य छात्रों ने प्राचार्य को पीटता देखा तो वे भी वहां पहुंच गए, लेकिन दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके पर आए छात्रों व अन्य लोगों ने घायल प्राचार्य को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed