फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ashwini becomes member of Bar Council Chandigarh Disciplinary Committee

Rewari News: बार काउंसिल चंडीगढ़ अनुशासनात्मक कमेटी के सदस्य बने अश्विनी

Fri, 16 Feb 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ashwini becomes member of Bar Council Chandigarh Disciplinary Committee
रेवाड़ी। वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी तिवारी को बधाई देते वकील। स्त्रोत : स्वय
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी तिवारी को बार काउंसिल चंडीगढ़ की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य बनाया गया है। इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। अश्विनी तिवारी ने सदस्य बार काउंसिल व पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा के लेखराज शर्मा का आभार व्यक्त किया। कहा कि बार काउंसिल के लिए उनका चयन लेखराज शर्मा की संस्तुति पर अध्यक्ष अशोक सिंगला ने किया है। अनुशासनात्मक समिति अधिवक्ताओं के खिलाफ शिकायत आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बनाई जाती है। इसके तहत चंडीगढ़ बार काउंसिल जांच करती है और अपना निर्णय सुनाती है। अधिवक्ता निगेश शर्मा, सौरभ राव, शमशेर यादव, प्रवीण शर्मा, रजवंत डहीनवाल, विश्वामित्र यादव, ललित सैनी, भूपेंद्र, हितेश्वर यादव, सत्यनारायण वशिष्ठ, नरेश खड्गवास, अजय कुमार अत्री, त्रिलोक चंद तोंगढ़, मनोज, राखी वशिष्ठ, विकास यादव, ललित सैनी, विजय रंगा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed