फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Army Recruitment: Demonstration in Mini Secretariat on demand of relaxation in age

सेना भर्ती : उम्र में छूट देने की मांग पर लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन

Mon, 24 Jan 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment: Demonstration in Mini Secretariat on demand of relaxation in age
जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते युवाओं को संबोधित करते कामरेड राजेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आर्मी भर्ती की उम्र में छूट देने की मांग को लेकर युवाओं ने सोमवार को शहर के नेहरू पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। बाद में इन्होंने रक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरिप्रकाश बंसल को सौंपा। युवाओं ने इस ज्ञापन की प्रतियां ट्वीटर, ईमेल और अन्य संचार माध्यमों से केंद्रीय रक्षा मंत्री तक भेजे जाने की बात भी कही। ज्ञापन लेने के बाद डीडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द इस ज्ञापन को रक्षा मंत्री तक भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि दो साल से लिखित परीक्षा पास कर लेने के बावजूद उनके फिजिकल नहीं हुए। इसके चलते बहुतायत नौजवान, जो सेना में कॅरिअर बनाना चाहते थे, वो आयु अधिक हो जाने की वजह से भर्ती होने की दौड़ से बाहर हो गए जबकि इसमें युवाओं की कोई गलती नहीं है। इस वजह से युवाओं का सुनहरा भविष्य धूमिल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि ऐसे युवाओं को दो साल आयु में रियायत देते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से काम का अधिकार देने के साथ ही इसे मौलिक अधिकार बनाने की मांग भी उठाई। ये युवा सबसे पहले सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। इन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रेवाड़ी शहर में एक नए आंदोलन की शुरुआत की। इस दौरान आईजीयू के इनसो प्रधान रवि मसीत, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डीवाईओ संगठन के सचिव अजय सिंह, नरेश कुमार, विवेक सिंह, मनोज ने युवाओं को संबोधित किया। इन युवाओं ने निर्णय लिया है कि वे पहली फरवरी तक इंतजार करेंगे और अगर तब तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो रेवाड़ी में बेरोजगार युवा पंचायत बुलाई जाएगी। प्रदर्शन में युगल यादव, मंजीत, यादव, विकास, दीपक, डिंपल, शेर सिंह बेरली खुर्द, नीरज, राकेश, आशीष, रवि, प्रिंस, मनीष, विकास, राहुल, मनीष यादव, सोनू, नीरज, नितिन, उमेद, नितिन कुमार, लोकेश डी.के, अनिल, राहुल, संदीप, पंकज, राजपाल, दिनेश, संजीव, रोहित, दीपक, राहुल, साहिल, प्रीतम, मनोज, पंकज, अभिमन्यु, प्रीतम, कुलदीप, मोहित, दीपक, संदीप, अमन, मनजीत, रोहित आदि युवा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed