{"_id":"6a47fd33ec3ff3b7da05170f","slug":"apply-for-the-pradhan-mantri-rashtriya-bal-puraskar-by-the-31st-rewari-news-c-198-1-rew1001-241251-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन
Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र बच्चे 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो।
अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा चयनित बालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी उसके बाद फाइनल नामों का चयन राष्ट्रीय समिति द्वारा किया जाएगा।