फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications invited for the posts of Research Assistant and Field Investigator at IGU.

Rewari News: आईजीयू में रिसर्च असिस्टेंट व फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Thu, 10 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for the posts of Research Assistant and Field Investigator at IGU.
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में हरियाणा राज्य अनुसंधान निधि (एचएसआरएफ) के तहत स्वीकृत शोध परियोजना फसल बीमा और किसानों की वित्तीय स्थिरता: विकसित भारत के लिए एक विज़न 2047 के लिए एक रिसर्च असिस्टेंट और एक फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पद पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दो वर्ष की इस परियोजना के लिए हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने 13 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

परियोजना के मुख्य अन्वेषक अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. सतीश कुमार हैं, जबकि कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. दीपक गुप्ता और प्रो. सतिंदर बल गुप्ता सह-अन्वेषक हैं।
विज्ञापन

रिसर्च असिस्टेंट के लिए संबंधित सामाजिक विज्ञान विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और संबंधित विषय में यूजीसी-नेट अनिवार्य है। इस पद पर 37 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड इन्वेस्टिगेटर के लिए अर्थशास्त्र, कृषि अर्थशास्त्र, वाणिज्य, प्रबंधन, सांख्यिकी, भूगोल, समाजशास्त्र या संबंधित सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। इस पद के लिए 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है।
रिसर्च असिस्टेंट शोध पद्धति, प्रश्नावली तैयार करने, डेटा कोडिंग, सारणीकरण, सांख्यिकीय विश्लेषण और रिपोर्ट लेखन में सहयोग करेगा। वहीं फील्ड इन्वेस्टिगेटर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण, किसानों से संपर्क, साक्षात्कार तथा प्राथमिक आंकड़ों के संकलन और सत्यापन का कार्य करेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण आवेदन, रिज्यूम और प्रमाण-पत्रों की प्रतियां पर ईमेल की जा सकती हैं। हार्ड कॉपी अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग के कार्यालय में भी जमा कराई जा सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की सूचना अलग से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed