{"_id":"6622e7e05a1cfd9a4b0dd9f4","slug":"another-accused-arrested-in-youth-murder-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-203425-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवक की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवक की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Apr 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आरोपी निहाल। स्त्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने संगवाड़ी के समीप एक युवक की हत्या करके शव को फेंकने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव कलरावाला निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने मामले में दो आरोपी यूपी के जिला बदायूं के गांव कलरावाला निवासी नेकपाल और नन्हे खां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस ने बताया कि गांव लाधुवास गुज्जर निवासी श्यामपत ने 9 अप्रैल को डायल-112 पर सूचना दी थी कि जयपुर-दिल्ली राजमार्ग संख्या-48 के सर्विस रोड पर संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप एक युवक का शव हुआ है। हाथ-पैर बंधे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पहचान जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रदीप पुत्र संसारचंद्र के रूप में हुई थी। इस पर पुलिस ने थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपी यूपी के जिला बदायूं के गांव कलरावाला निवासी नेकपाल और नन्हे खां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।