फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Angered by not getting tickets, leaders left BJP

Rewari News: टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने छोड़ी भाजपा

Fri, 06 Sep 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Angered by not getting tickets, leaders left BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाजपा ने कोसली और रेवाड़ी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। टिकट नहीं मिलने पर कुछ नेताओं ने भाजपा को छोड़ दिया।
टिकट नहीं मिलने पर बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के रिश्ते में जीजा सुनील राव ने भाजपा छोड़ दी। वह हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अन्य विभिन्न पदों पर थे और कोसली सीट से टिकट के दावेदार थे। कोसली में रामपुरा हाउस के खास समर्थक अनिल डहीना का भी विरोध शुरू हो गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बेरली में बैठक में अनिल डहीना पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मदद करे का आरोप लगाते हुए पार्टी से टिकट बदलने की मांग की है। टिकट नहीं मिलने पर रेवाड़ी से टिकट के दावेदार पीपीपी स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला और युवा नेता सन्नी यादव ने पार्टी छोड़ दी है। दोनों ही नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया हैं।




इस बार पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास या उनके भतीजे मुकेश कापड़ीवास सहित अन्य दावेदार टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने इन सभी को भी दरकिनार कर दिया। ऐसे में रणधीर सिंह कापड़ीवास या उनके भतीजे मुकेश कापड़ीवास भी निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह सतीश यादव ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed