{"_id":"6af20b16afb677776909adb3","slug":"anganwadi-workers-have-not-received-their-honorarium-for-two-months-rewari-news-c-198-1-rew1001-248474-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो माह से नहीं मिला मानदेय, दीपावली पर भी करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो माह से नहीं मिला मानदेय, दीपावली पर भी करना पड़ा इंतजार
Mon, 09 Nov 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत 300 से अधिक वर्कर्स को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। समय पर मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी भुगतान नहीं होने से वर्कर्स को घरेलू खर्च चलाने में दिक्कत हुई है।
बताया गया कि धारूहेड़ा क्षेत्र में 53 गांव आते हैं, जहां 300 से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर्स कार्यरत हैं। सामान्य तौर पर उन्हें हर माह मानदेय मिल जाता है, लेकिन इस बार वेतन तैयार करने वाले स्टाफ में बदलाव और विभागीय प्रक्रिया में देरी के चलते पिछले दो माह से भुगतान अटका हुआ है। वर्कर्स का कहना है कि पिछले महीने तो उन्होंने किसी तरह काम चलाया, लेकिन दिवाली पर भी मानदेय नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई।
आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द बकाया मानदेय जारी करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालू यादव ने बताया कि मानदेय तैयार करने वाली कर्मचारी का तबादला हो गया था। अब नए कर्मचारी ने कार्यभार संभाल लिया है। जल्द ही वर्कर्स के खातों में मानदेय पहुंच जाएगा।