{"_id":"6541429cac3c9b6c7f09be98","slug":"amitabh-becomes-general-manager-of-north-western-railway-takes-charge-rewari-news-c-198-1-rew1001-6112-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक बने अमिताभ, संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक बने अमिताभ, संभाला कार्यभार
Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पद पर अमिताभ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकरण ने बताया कि इससे पूर्व अमिताभ उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
अमिताभ भारतीय रेल मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के 1987 बैच के अधिकारी हैं। अमिताभ ने प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, मण्डल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज-उत्तर मध्य रेलवे, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (योजना व चल स्टाक), उत्तर रेलवे तथा निदेशक, रेलवे बोर्ड आदि महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। अमिताभ को मण्डल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज के पद पर कुंभ मेला 2019 के दौरान रेलवे प्रोजेक्ट व कार्यों में उत्कृष्ट प्रबंधन और समन्वय के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अनुशंसा के साथ सम्मानित किया गया। रेलमंत्री उनको बेहतर कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत कर चुके हैं।