फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ambulances are not deployed at State Highway 148B and NH 152D Buchavas toll.

Rewari News: स्टेट हाईवे 148बी और एनएच 152डी बुचावास टोल पर तैनात नहीं एंबुलेंस

Tue, 02 Dec 2025 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ambulances are not deployed at State Highway 148B and NH 152D Buchavas toll.
फोटो संख्या:-71 शहर से गुजर रहा स्टेटे हाईवे 148बी---संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148बी पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सीमा में 26 किलोमीटर के दायरे में कोई भी एंबुलेंस की तैनाती नहीं है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी बुचावास टोल पर भी कोई एंबुलेंस की तैनाती नहीं है। दोनों ही मुख्य सड़कों पर हादसा होने की सूरत में महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल व कनीना के उप नागरिक अस्पतालों का सहारा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व कनीना के अस्पतालों से एंबुलेंस को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में करीब 30 मिनट तक का समय लग जाता है। बता दें कि स्टेट हाईवे 148बी में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बास के नजदीक से सीमा शुरू होती है जो नांगल सिरोही तक करीब 26 किलोमीटर तक है। चार किलोमीटर के शहरी दायरे में करीब 12 कट हैं जिनसे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इन कटों के पास न तो संकेतक हैं और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। स्टेट हाईवे पर कोई भी विशेष एंबुलेंस की तैनाती नहीं है। शहरी दायरे में डायल 112 से सुबह-शाम गश्त की जाती है जबकि चरखी दादरी जिले की सीमा के साथ लगते महेंद्रगढ़ जिले में आकोदा चौकी की डायल 112 के सहारे स्टेट हाईवे पर हादसों की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर न तो क्रेन सर्विस है और न ही एंबुलेंस की विशेष तैनाती। हादसे के समय निजी क्रेनों का सहारा लेना पड़ता है जबकि नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से एंबुलेंस की सेवा ली जाती है। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के पास चार एंबुलेंस हैं जबकि उप नागरिक अस्पताल कनीना के पास महज एक एंबुलेंस की सेवा है।

-------------
वर्जन
यातायात पुलिस की ओर से क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर गश्त टीम द्वारा नियमित रूप से निगरानी रखी जाती है। किसी भी हादसे की सूचना के बाद शीघ्रता से टीम पहुंचकर हर संभव प्रयास करती है। सुबह व शाम के समय गश्त टीमों द्वारा सड़कों के किनारों पर अवैध तरीके से पार्किंग किए गए वाहनों का चालान भी किया जाता है। -निरीक्षक अनिल कुमार, जिला यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed