फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Allegation of rape by calling in hotel

Rewari News: होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 05 Jan 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Allegation of rape by calling in hotel
रेवाड़ी। महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। पति से उसका तलाक हो चुका है। करीब डेढ़ साल पहले कोर्स करने के दौरान उसकी मुलाकात बंगलूरू में जिला चरखी दादरी के रहने वाले दीपक से हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई, उसके बाद फोन पर बात होने लगी।

महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 24 दिसंबर 2023 को दीपक उसे अपनी गाड़ी में लेकर भिवाड़ी के एक होटल में गया। उसके साथ उसका दोस्त रोहित भी था। दीपक ने बताया था कि उसके परिजनों को शादी की बात करनी है। शादी के लिए सहमति दी है। झांसे में आकर वह उसके साथ होटल में चली गई। उसे लगा कि वह कोर्ट मैरिज करेगा। आरोप है कि दीपक ने उसे शराब पिलाने की कोशिश की। जब मना किया तो उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दीपक के दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने फिर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दीपक और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, मगर महिला का कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महिला ने अपनी और बेटी की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed