फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All the claims of the administration washed away in the rain

बारिश में बह गए प्रशासन के सभ्ाी दावे

Mon, 22 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
All the claims of the administration washed away in the rain
भाड़ावास गेट के पास भरा बारिश का पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले भर में सोमवार की सुबह आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश लोगों के लिए गर्मी से राहत तो लाई, लेकिन साथ में आफत भी लाई। यह इस सीजन की दूसरी तेज बारिश रही। इस दौरान वर्षा का पानी घरों, दुकानों, दफ्तरों और अस्पताल में घुस गया। घरों के किनारे खड़ी गाड़ियों का आधा हिस्सा पानी में डूब गया। मानसून में जलभराव की समस्या से निबटने के लिए प्रशासन के सभी दावे पानी में बह गए।
विज्ञापन

सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। करीब सवा 8 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर कुछ देर में ही मूसलाधार बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाके में भी बादलों की गरज के साथ बारिश हुई, लेकिन बारिश होने से शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर इस बारिश ने वाहनों की रफ्तार को कई घंटे रोके रखा। बस स्टैंड से नाईवाली चौक तक जाम ही जाम नजर आया। प्रशासन आग लगने पर कुआं खोदने की कहावत को चरितार्थ करता दिखा। प्रशासन की एक टीम बरसात के दौरान सक्रिय अवश्य दिखी, लेकिन बेबस टीम के पास पंपसेट ही खराब हो गए, जिससे भाड़ावास गेट के पास भरने वाले पानी को वह शाम तक नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

-----------
बारिश होते ही भर जाता है पानी
शहर में बारिश होते ही भाड़ावास गेट, मोती चौक, जीवली बाजार, गोकल बाजार, बजाजा बाजार, गोकल गेट से लेकर रेलवे चौक तक, नई आबादी, आजाद चौक के पास, नागरिक अस्पताल के बाहर, धारूहेड़ा चुंगी, दिल्ली रोड, सरस्वती विहार, कालका रोड, राजीव नगर, बस स्टैंड, अपना बाजार, नया बाजार, पॉश मॉडल टाउन, हिंदू हाई स्कूल के सामने, ब्रास मार्केट सहित अनेक जगह पानी भरने की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
तापमान में आई गिरावट
पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान तो 35 डिग्री के आसपास बना हुआ, लेकिन तेज धूप की वजह से होने वाली उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए थे। रेवाड़ी में सावन एक तरह से सूखा ही रहा, लेकिन अब भादों में मूसलाधार बारिश ने सावन की याद ताजा कर दी। जबरदस्त बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है, जिससे लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-----------
कोट
आज हो सकता है कि पूरी रात बारिश हो, लेकिन मंगलवार को बादल हटने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है। अभी कुछ दिन बारिश पर ब्रेक रहेगा। 27 अगस्त को फिर से मानसून सक्रिय हो सकते हैं।
- डॉ. धर्मबीर यादव, मौसम वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केंद्र, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed