फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All students will get admission in Kindergarten

Rewari News: बाल वाटिका में सभी विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला

Mon, 29 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
All students will get admission in Kindergarten
रेवाड़ी। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब स्कूल मुखिया बाल वाटिका में विद्यार्थियों को नामांकन से मना नहीं कर सकेंगे। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारियों को अक्सर देखने में आया है कि मॉडल संस्कृति स्कूलों के मुखिया अपने स्तर पर बाल वाटिका कक्षाओं में नामांकन की सीमा और सीटों की संख्या निर्धारित की है। इसकी वजह से एंट्री लेवल पर ही विद्यार्थियों को नामांकन से वंचित किया जा रहा है, लेकिन अब मुखिया ऐसा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर डीईओ, डीईईओ, क्षेत्राधिकार के सभी विद्यालयों में विशेषकर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मुखिया किसी भी विद्यार्थी को मना नहीं कर सकते हैं। आसपास रहने वाले प्रत्येक विद्यार्थी इसके लिए पात्र है। इसलिए उसे दाखिला दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


जारी पत्र में कहा गया है कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय जिनके पास प्राथमिक विंग नहीं हैं और एसएमसी प्राथमिक कक्षाएं आरंभ करना चाहते हैं तो वह अपने डीईईओ के संज्ञान में लाकर एसएमसी प्रस्ताव अनुसार कक्षाएं संचालित करें। नई कक्षाएं शुरू करने से अतिरिक्त कमरों की मांग के संदर्भ में पहले ही बताया गया है कि स्कूल को दोहरी पारी में संचालित किया जाए। नामांकन अधिक होने पर यदि अतिरिक्त अध्यापकों की मांग उपजती है तो इस बारे में डीईईओ के माध्यम से निदेशालय को अवगत करवाया जाए, जिससे कि उचित अनुपात के अनुसार अध्यापकों की व्यवस्था की जा सके। बाल वाटिका के लिए किसी भी प्रकार की पंजीकरण फीस अथवा मासिक फीस नहीं ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर कहा है कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल वाटिकाओं में विद्यार्थियों को नामांकन के लिए वंचित नहीं किया जाए। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को दाखिला सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।-महेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed