फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Aim is to uphold the honor of Ahirwal and provide new opportunities for the youth: Siddharth Yadav

अहीरवाल के सम्मान और युवाओं के लिए नए अवसर मुहैया कराना लक्ष्य : सिद्धार्थ यादव

Sun, 13 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Aim is to uphold the honor of Ahirwal and provide new opportunities for the youth: Siddharth Yadav
सिद्धार्थ यादव का स्वागत करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने कहा कि मैं किसी का विकल्प बनने या किसी की लकीर छोटी करने नहीं आया हूं। मेरा लक्ष्य दक्षिण हरियाणा का चहुंमुखी विकास, युवाओं के लिए नए अवसर और अहीरवाल के सम्मान को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से स्थापित करना है।
विज्ञापन

सर्व समाज की ओर से रेवाड़ी में रविवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन में अपने स्वागत से अभिभूत सिद्धार्थ यादव ने संबोधित किया। राजनीतिक हलकों में सिद्धार्थ के बयान को बिना किसी नेता का नाम लिए अपनी स्वतंत्र राजनीतिक भूमिका के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से प्रभावशाली चेहरा हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सिद्धार्थ यादव का खुद को किसी का विकल्प नहीं बताना और साथ ही दक्षिण हरियाणा के विकास तथा अहीरवाल के सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की बात करना आने वाले समय में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा का आधार बन गया है। हालांकि सिद्धार्थ यादव ने अपने संबोधन में किसी नेता के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले सिद्धार्थ यादव अपने पैतृक गांव धामलावास पहुंचे और अपने पिता शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद राजेश पायलट चौक से रोड शो निकाला गया।
गाजे-बाजे, देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए युवा एवं समर्थक इसमें शामिल हुए। रोड शो डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए केएलपी कॉलेज पहुंचा, जहां पगड़ी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
सिद्धार्थ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन में मिली जिम्मेदारी रेवाड़ी की मिट्टी और लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यहां के बुजुर्गों ने उन्हें गोद में खिलाया और अपनों ने अंगुली पकड़कर चलना सिखाया है। इसलिए यह सम्मान पूरे अहीरवाल के मान-सम्मान का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश ऐसी लंबी लकीर खींचने की है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर हो। युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और दक्षिण हरियाणा के विकास को नई गति देने को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के माध्यम से हरियाणा और दक्षिण हरियाणा की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर तथ्यों और तार्किकता के साथ मजबूती से उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला प्रभारी मदनलाल गोयल, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल मौजूद रहे।


डॉ. सुधा यादव के पुत्र हैं सिद्धार्थ यादव
सिद्धार्थ यादव भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य रह चुकीं सुधा यादव के पुत्र हैं। अहीरवाल की मौजूदा राजनीति में उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि फिर चर्चा में है। डॉ. सुधा यादव हरियाणा भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं में रही हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह को हराया था। यह मुकाबला अहीरवाल की राजनीति में काफी चर्चित रहा। कारगिल युद्ध में पति डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव के शहीद होने के बाद सुधा यादव राजनीति में सक्रिय हुईं। 1999 से 2004 तक सांसद रहने के बाद उन्होंने संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed