{"_id":"67ba14a2cbf2ec822206d85a","slug":"after-the-no-confidence-motion-the-chairperson-wore-the-bjp-flag-rewari-news-c-199-1-sroh1009-130467-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद चेयरपर्सन ने पहना भाजपा का पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद चेयरपर्सन ने पहना भाजपा का पटका
विज्ञापन
22जेएनडी24: रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के नेतृत्व में
- फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
जींद। जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पहले तीन बार बैठक रद्द हो चुकी है। अब चौथी बार 24 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक होनी निर्धारित की गई है। इससे पहले ही चेयरपर्सन ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली के नेतृत्व में पटका पहन आस्था जताई है। इससे पहले भी चेयरपर्सन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन जिले के स्थानीय नेताओं ने इसको स्वीकार नहीं किया।
जिला परिषद चेयरपर्सन ने बैठक से दो दिन पहले ही रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल से मुलाकात कर भाजपा में आस्था जताई। भाजपा की प्रदेश की राजनीति में फंसी जिला परिषद चेयरपर्सन की कुर्सी को बचाने का यह प्रयास है, हालांकि पहले तीन बार रद्द हुई बैठकों में जिला परिषद चेयरपर्सन के पास बहुमत होने के दावे किए गए थे। इससे पहले भी चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ फोटो वायरल की थी। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो चेयरपर्सन ने अदालत का सहारा लिया था, ताकि बैठक करवाई जा सके। इसके बाद तीसरी बार अदालत ने डीसी को बैठक करवाने के निर्देश जारी किए, लेकिन डीसी को तीसरी बार बैठक के दौरान प्रशासनिक बैठक के चलते चंडीगढ़ जाना पड़ा था। इसके बाद अब चौथी बार बैठक के निर्देश 13 फरवरी को अदालत ने दिए थे। अब बैठक रद्द न हो या पार्षदों की संख्या कम न रहे। इसको देखते हुए चेयरपर्सन ने भाजपा में आस्था जताई है, ताकि बैठक करवाई जा सके।
बाक्स
तारीखों के खेल में जिप राजनीति के साथ बिगड़ रहे थे विकास के समीकरण
जिप चेयरमैन के खिलाफ दो दिसंबर को 25 सदस्यों वाली जिप में से 18 पार्षदों ने डीसी को शपथ पत्र सौंप अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने की मांग की थी। इस पर 13 दिसंबर को बैठक की तारीख निर्धारित की गई। डीसी के अचानक छुट्टी पर चले जाने के कारण बैठक स्थगित हो गई। इस पर 22 जनवरी तारीख निर्धारित की गई। फिर से डीसी के बैठक में न पहुंचने पर बैठक स्थगित हो गई। इस पर चेयरमैन ने हाईकोर्ट का सहारा लिया तो 11 फरवरी की तारीख निर्धारित हुई।
विज्ञापन
बाक्स
जिप चेयरपर्सन को अविश्वास से पार पाने के लिए नौ पार्षदों की जरूरत
जिला परिषद चेयरमैन को अविश्वास प्रस्ताव से पार पाने के लिए नौ पार्षदों की जरुरत है। असंतुष्ट पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने को लेकर 17 सदस्यों की जरूरत है। कुछ पार्षद हालातों पर नजर रख अपना बैलेंस बनाए हुए हैं। मनीषा रंधावा अपनी मजबूत स्थिति को बनाए हुए है। चेयरपर्सन पहले हुए तीनों बैठकों में समय पर पहुंची लेकिन विराेधी खेमे से कोई पार्षद नहीं पहुंचा था।
बाक्स
चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली के नेतृत्व में विधिवत शामिल होने के बाद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए वह भाजपा की नीतियों पर चलकर काम करेंगे। इसमें डिप्टी स्पीकर से भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि जिप जिले का बेहतर विकास करवा सके।