फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission in graduation will be done till 24th July with late fee of Rs 100.

Rewari News: स्नातक में 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ होंगे दाखिले

Sat, 20 Jul 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Admission in graduation will be done till 24th July with late fee of Rs 100.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक में 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले लिए जाएंगे। दाखिले में विलंब होने पर प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क जुड़ता चला जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को समय से दाखिला ले लेना होगा।
जिले के 11 सरकारी कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष में कुल 3400 सीटों के मुकाबले में मात्र 1490 सीटें ही भरी जा सकी हैं। बीकॉम में कुल 1080 सीटों पर 350 और बीएससी फिजिकल साइंस में 940 सीटों के मुकाबले में केवल 340 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। कई कॉलेजों में तो ऐसी स्थिति है कि बीकॉम व बीएससी फिजिकल साइंस में मात्र 5 या 10 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। सभी कॉलेजों में बीए में ही सर्वाधिक विद्यार्थियों ने दाखिला है।
विज्ञापन

जिले में बीए की औसतन 43 फीसदी सीटें फुल हो गई हैं जबकि इन दो संकाय में 35 फीसदी का आकड़ा भी नहीं छू सका है। पिछले वर्ष भी ऐसी ही स्थिति थी जिसके चलते दाखिले की तिथि बढ़ाई गई थी। इस बार भी दो बार दाखिले की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। राजकीय कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि तीसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए 17 जुलाई से फिर से नए रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल ओपन हो चुका है। पहली व दूसरी मेरिट सूची में जिनका नाम आया है, वे 17 को दाखिला ले सकते हैं। अप्लीकेशन फार्म में एडिटिंग करने का कार्य 30 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। 25 जुलाई से 30 जुलाई तक लेट फीस अधिक लगेगी। इसमें प्रतिदिन के हिसाब से फीस जुड़ेगी।
महिला महाविद्यालय में 60 सीटों के मुकाबले में 37 छात्राओं ने दाखिला ले लिया है। जबकि कंवाली राजकीय कॉलेज में 60 सीटों पर 40 दाखिले हुए हैं। अब भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आ रहे हैं। अब नए रजिस्ट्रेशन के समय सीटें फुल होने की पूरी उम्मीद है। पिछले वर्ष भी सभी सीटें भर गई थी। इस कोर्स के प्रति विद्यार्थियों का पिछले तीन साल से अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed