{"_id":"65526a2c68c34550a406ff0c","slug":"accused-of-trying-to-break-atm-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-6487-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एटीएम तोड़ने की कोशिश करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एटीएम तोड़ने की कोशिश करने का आरोपी काबू
Mon, 13 Nov 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में एक एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के पिलाई टालडा हाल नजदीक समैक मेटल कंपनी धारूहेड़ा निवासी आरिफ हुसैन के रूप में हुई है। यह पूरी वारदात बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
धारूहेड़ा के आजाद नगर निवासी प्रेमचंद ने कस्बा की शिवदीप मार्केट में एक कंपनी का एटीएम लगाया हुआ है। रोजाना की तरह वह रात को एटीएम को चालू हालत में छोड़कर गए थे। सुबह जब उन्होेंने एटीएम पर आकर चेक किया तो मशीन टूटी हुई थी। प्रेमचंद ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक व्यक्ति नजर आया।
फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक युवक हाथ में सरिया लिया है। इससे एटीएम को तोड़कर पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा है। प्रेमचंद ने तुरंत फुटेज निकाल कर सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमचंद की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।