फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of defrauding Rs 6.19 lakh in the name of flat booking arrested.

Rewari News: फ्लैट बुकिंग के नाम पर 6.19 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of defrauding Rs 6.19 lakh in the name of flat booking arrested.
रेवाड़ी। पुलिस ने 6.19 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में लखनऊ के फैजुलागंज के आदर्श नगर निवासी उदय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को गांव भोतवास भोंदू निवासी कुलदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके पास 3 जून 2025 को व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने घर बैठे पैसा कमाने का लालच दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने मना कर दिया। दो-तीन दिन बाद उन्हें टेलीग्राम पर एबीसीसी प्रोजेक्ट के बारे में फ्लैट बुकिंग प्रोजेक्ट में पैसा लगाने को कहा। उनके पास एक लिंक भेजकर प्लान समझाया गया। झांसे में आकर 8 ट्रांजेक्शन के जरिए 6 लाख 19 हजार 89 रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने फ्लैट बुकिंग का लेटर या रसीद मांगी तो उन लोगों ने रसीद या लेटर नहीं दिए। अधिक पैसे की मांग की गई तो उसकी ठगी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने यूपी के जिला लखीमपुर के गांव सकेथू हाल किरायेदार क्रांति नगर दिल्ली निवासी सुधाकर वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सुधाकर वर्मा के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 96 हजार 872 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी उदय की पत्नी के खाते में ठगी की रकम में से 61 हजार 872 रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed