{"_id":"68e9546b59746001d7018644","slug":"accused-arrested-for-withdrawing-rs-1-lakh-by-changing-debit-card-rewari-news-c-198-1-rew1001-227294-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये निकालने के मामले में जींद के गांव हसरफगढ़ निवासी बलबीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
लुहारो की ढाणी धारूहेड़ा निवासी रोहित ने शिकायत में बताया था कि 22 मई को वह धारूहेड़ा सोहना रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में पैसे निकालने के लिए गए थे। जब वह पैसे निकालने लगे तो पीछे से दो व्यक्तियों ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की। इस दौरान आरोपियों ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और उसको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। इसके बाद कुछ समय बाद आरोपियों ने उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।