फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for stealing Rs 91,000 from bank account through cyber fraud

Rewari News: साइबर ठगी करके बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing Rs 91,000 from bank account through cyber fraud
फोटो : 12आरोपी, जीबोन माहतो। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने पिछले वर्ष फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव उत्तर लक्ष्मीपुर हालआबाद सिक्किम के जिला गंगटोक के गांव बालाजी भोग रानिपुल निवासी जीबोन माहतो के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 21 फरवरी को सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी रवि कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर दोपहर के समय एक मैसेज आया।
विज्ञापन

मैसेज में उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। केनरा बैंक धारूहेड़ा जाकर पूछताछ की तो पता चला उसकी रकम पप्पू नाम के खाता धारक के खाते में ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिंद्रा निवासी पप्पू हलदार व गोकुल पाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था कि आरोपी पप्पू हलदार के खाते में 91 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।

पप्पू हलदार ने गोकुल पाल के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी जीबोन माहतो ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थता की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed