फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for embezzling Rs 3 lakh from retired Subedar Major

Rewari News: रिटायर्ड सूबेदार मेजर से 3 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for embezzling Rs 3 lakh from retired Subedar Major
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने शादी में हलवाई की बुकिंग के नाम पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर से 3 लाख रुपये हड़पने के मामले में आदर्श नगर रेवाड़ी हाल आबाद शास्त्री नगर भंडारा महाराष्ट्र निवासी आरोपी राकेश मेहता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 38 हजार 465 रुपये बरामद किए हैं।
गांव बोड़िया कमालपुर निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उदयभान ने एफआईआर में बताया था कि उसके बेटे की शादी गत वर्ष 10 दिसंबर को थी। 8 दिसंबर को लग्न का प्रोग्राम गांव बूढ़पुर के एक समारोह स्थल में रखा हुआ था। इसके लिए उसने मेहता कैटर्स कंकरवाली के मालिक राकेश मेहता से 4 लाख रुपये में हलवाई की बुकिंग की थी।
विज्ञापन

इसके लिए 30 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे। हलवाई का कार्य दो दिन पूर्व शुरू किया जाना था। इससे पूर्व ही राकेश मेहता ने सामान खरीदने के लिए उससे पैसे मांगे। उन्होंने 3 लाख रुपये का भुगतान राकेश मेहता को कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐन मौके पर राकेश मेहता काम करने के लिए नहीं आया तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। उन्होंने ज्यादा पैसे खर्च करते दूसरे हलवाई की व्यवस्था की। राकेश मेहता ने उसके 3 लाख रुपये हड़प लिए।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद पुलिस ने पुलिस ने आरोपी राकेश मेहता को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 38 हजार 465 रुपये बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed