फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for buying stolen cable

Rewari News: चोरी का केबल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for buying stolen cable
कोसली (रेवाड़ी)। पुलिस ने ट्यूबवेलों से चोरी किए गए केबल खरीदने के आरोप में उत्तर प्रदेेश के बरेली के गांव मन्करा निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पहले पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे चोरी का सामान दिनेश कुमार को बेचते थे। पुलिस ने आरोपी दिनेश को अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव जखाला निवासी सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त की सुबह उनका बेटा गांव मुंडड़ा रोड स्थित ट्यूबवेल पर गया तो वहां कोठरी का ताला टूटा मिला और अंदर केबल गायब था। घटना वाली रात ढाई बजे चोरी करते समय एक आरोपी अमित उर्फ सीटू को पकड़ा गया था। इस दौरान एक आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरोह के तार जोड़ते हुए मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनके कब्जे से चोरी की गई 5.58 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद की गई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि वे खेतों में लगे सोलर पैनल की केबल, तांबे की तार, स्टार्टर और नोजल आदि चोरी करते थे। आरोपियों ने जिला रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में 38 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

इनमें अकेले जिला रेवाड़ी के थाना सदर रेवाड़ी की 10 वारदातें, थाना कोसली की 7 वारदातें, थाना रोहड़ाई की 3 वारदातें, थाना जाटूसाना की 2 वारदातें व थाना रामपुरा की 2 वारदातें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed