फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ABVP gave 15 days time to the government in case of government college

राजकीय महाविद्यालय के मामले में सरकार को एबीवीपी ने दिया 15 दिन का समय

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ABVP gave 15 days time to the government in case of government college
नगर में राजकीय महाविद्यालय का भवन निर्माण नहीं होने तथा इस भवन को बनाने के लिए भूमि आवंटन नहीं होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ों छात्र भवन निर्माण के लिए जल्द भूमि आवंटन किए जाने और जब तक यह भवन नहीं बन जाता, तब तक महाविद्यालय को सभी सुविधाओं वाली जगह स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इस संबंध में छात्रों की ओर से डीसी यशेंद्र सिंह को राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपे संयुक्त ज्ञापन में कहा गया कि अगर सरकार ने 15 दिनों में ऐसा नहीं किया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन शुरू करते हुए सड़क पर उतर जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी की घोषणा 28 मई 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी मगर 7 साल बीतने के बावजूद आज तक न तो इस भवन का निर्माण हुआ और न ही महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि का आवंटन ही हुआ। छात्रों का कहना कि अब राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी को नान फीजिबल जोन में डाल दिया है जिसका तात्पर्य यह है कि राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी भविष्य में चल भी सकता है या नहीं भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप के प्रांत खेल संयोजक योगेश भारद्वाज ने कहा कि इस महाविद्यालय के साथ हमारे क्षेत्र के होनहार युवाओं का भविष्य जुड़ा है इसलिए रेवाड़ी में यह शिक्षण संस्थान होना जरूरी है। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष शर्मा ने बताया कि इस विषय पर पहले भी छात्रों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम कई बार ज्ञापन सौंपे गए, तब भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इनकी मांग है सरकार राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी को सही जगह स्थानांतरित करे, सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र चेतन, तरुण, साहिल, हिमांशु, लक्ष्मण, सोनू, राहुल, प्रियंका, रोहित, धीरज, धर्मवीर, सचिन, कपिल, रोहित, संयम, प्रवीण, अरुण, विशाल व छात्राएं आरती चौकी, आरती, नेहा, काजल, योगिता, तनु, प्रीति, कोमल, निकिता, मीरा और अन्य शामिल रहे।
इन तिथियों को दिए ज्ञापन
- पहला ज्ञापन 29 जनवरी 2020, द्वितीय ज्ञापन 28 जनवरी 2021, तीसरा ज्ञापन 15 मार्च 2021, चतुर्थ ज्ञापन 24 अगस्त 2021, पांचवां ज्ञापन 20 दिसंबर 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed