{"_id":"6aa05123e8d3bdae0f009777","slug":"a-wrestling-match-with-a-prize-of-one-lakh-rupees-will-be-held-on-bhadrapad-amavasya-rewari-news-c-198-1-rew1003-245087-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाद्रपद अमावस्या पर एक लाख रुपये की होगी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाद्रपद अमावस्या पर एक लाख रुपये की होगी कुश्ती
Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बावल। गांव बनीपुर में भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर 10 सितंबर को ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग और पहलवान पहुंचेंगे।
बाबा अमरनाथ सेवा समिति के संरक्षक रण सिंह लोर, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह और कुलदीप ढिल्लों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 50 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की कुश्ती प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके लिए बड़ी संख्या में पहलवानों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने अधिक-से-अधिक पहलवानों से दंगल में भाग लेने का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचती हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ ग्रामीण भी सहयोग करेंगे। शरारती तत्वों पर निगरानी रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।