{"_id":"67e8422d8dbf5ff8a6006ed5","slug":"a-five-member-team-has-been-formed-to-investigate-the-womans-death-rewari-news-c-198-1-rew1001-217198-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला की मौत के मामले में जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला की मौत के मामले में जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित
Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला नूंह के गांव बैंसी की एक महिला की रेवाड़ी के निजी अस्पताल में हुई मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर मॉडल टाउन पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर इस मामले में जांच करने के लिए बोर्ड गठित कर दिया है। जिला नूंह के गांव बैंसी निवासी मुकेश कुमार की पत्नी सीमा (45) को दर्द की शिकायत के बाद गत 22 मार्च को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां डाक्टरों ने 23 मार्च को रात करीब 1 बजे इस महिला का पथरी का ऑपरेशन किया। आपरेशन के बाद लगातार दर्द होने के चलते ड्यूटी पर तैनात अस्पताल स्टाफ ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद जब काफी समय बाद भी महिला को होश नहीं आया तो अस्पताल ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि 24 घंटे में महिला को होश आ जाएगा, लेकिन वहां भी जब इस महिला मरीज को 38 घंटे बाद भी होश नहीं आया तो अस्पताल ने मरीज के परिजनों को कहा कि वे अपने मरीज को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाएं।
इस पर परिजन मरीज रेवाड़ी के ही एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने संबंधित अस्पतालों के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने की लिखित शिकायत सीएमओ रेवाड़ी और थाना माडल टाउन रेवाड़ी पुलिस को दी।
विज्ञापन
इस मामले में माडल टाउन थाना प्रभारी विद्यासागर ने कहा कि शिकायत मिल गई है और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डाक्टर नरेंद्र दहिया ने कहा कि संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। जैसे ही मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसकी आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।