फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   9 years of central government - dedicated to service, good governance and poor welfare

Rewari News: केंद्र सरकार के 9 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहे समर्पित

Wed, 07 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
9 years of central government - dedicated to service, good governance and poor welfare
मीडिया कार्यशाला-वार्तालाप में उप​स्थित मुख्य अतिथि पीआईबी के एडीजी राजेंद्र चौधरी व अन्य। संवा
रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 9 साल-सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। विकासात्मक रूप से आमजन तक को लाभांवित करने की दिशा में उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर प्रेस इंर्फोमेशन ब्यूरो चंडीगढ़ की ओर से मीडिया कार्यशाला के तहत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

वार्तालाप में रेवाड़ी के एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता पीआईबी चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक राजेन्द्र चौधरी ने की। कार्यशाला में एसडीएम बावल जितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। वार्तालाप का उद्देश्य पीआईबी और जिला और उप जिला स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना था।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते मीडिया सरकार की आंख और कान के रूप में कार्य करता है और जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक प्रतिक्रिया प्राप्त करने और चिंताओं को दूर करने के लिए इस तरह का समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्तालाप में अतिरिक्त महानिदेशक (क्षेत्र) पीआईबी चंडीगढ़ राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सूचना के प्रसार के लिए मीडिया सबसे शक्तिशाली साधन है। खोजी पत्रकारिता पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, मीडिया को विकास पत्रकारिता पर भी ध्यान देना चाहिए और जमीन से सफल और सकारात्मक कहानियों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर रिपोर्टिंग से पहले पत्रकारों के लिए मीडिया नैतिकता और आचार संहिता पर भी जोर दिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के जेएमसी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अशोकने कहा कि प्रामाणिक जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाना चाहिए। विश्वसनीय और प्रामाणिक सूचना और मीडिया प्लेटफॉर्म ही लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रेवाड़ी दिनेश कुमार,शिक्षा विभाग से डा.ज्योत्स्ना यादव, उप सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार, सीयू हरियाणा की डा. मोना शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अहमद खान , फील्ड प्रचार अधिकारी, पीआईबी चंडीगढ़, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने कार्यशाला में अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed