{"_id":"6636965079bec53b880b14d4","slug":"9-batteries-worth-rs-15-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-shop-rewari-news-c-198-1-rew1001-204064-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की 9 बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की 9 बैटरी चोरी
Sun, 05 May 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव जड़थल स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की 9 बैटरी चुरा ली। सुबह मालिक जब दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। उसने सूचना पुलिस को दी। गांव जड़थल निवासी सतीश कुमार ने गांव की सुब्बा मार्केट में दुकान इन्वर्टर-बैटरी की दुकान की हुई है। रोजाना की तरह बीती रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। वह आज सुबह जब दुकान खोलने के लिए आया तो ताले टूटे मिले। पास में ही लोहे की रॉड पड़ी हुई थी।
सूचना के बाद गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गल्ले से कुछ नकदी भी गायब थी। सतीश ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए, लेकिन चोरों का पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद