फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   77-year-old man swindled out of Rs 2.18 lakh by someone posing as a Blinkit employee

Rewari News: ब्लिंकिट कर्मचारी बनकर 77 वर्षीय बुजुर्ग से 2.18 लाख रुपये ठगे

Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
77-year-old man swindled out of Rs 2.18 lakh by someone posing as a Blinkit employee
रेवाड़ी। कमला नगर निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने खुद को ब्लिंकिट का कर्मचारी बताकर ऑनलाइन ऑर्डर की रकम वापस करने का झांसा दिया और दो अलग-अलग बैंक खातों से आठ ट्रांजेक्शन में 2,17,999 रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग के बेटे सुरेश कुमार की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 23 सितंबर को जगन्नाथ ने मोबाइल से ब्लिंकिट पर सामान ऑर्डर किया था। काफी समय तक सामान नहीं पहुंचने पर उन्होंने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गूगल पर कंपनी का नंबर तलाशा। कुछ देर बाद 9693620497 नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को ब्लिंकिट कर्मचारी बताकर रकम वापस करने के लिए बैंक खाते की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद ठगों ने एचडीएफसी बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से कुल आठ बार में रकम निकाल ली। इनमें एचडीएफसी खाते से 13,999 रुपये और सेंट्रल बैंक खाते से 2,04,000 रुपये निकाले गए। सुरेश कुमार ने बताया कि उनके पिता की उम्र 77 वर्ष है और वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed